[the_ad id='16714']

BIHAR:- मकर संक्रांति से पहले लोगों को कड़ाके की ठंड का करना पड़ेगा सामना, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

पटना- 11 जनवरी। राजधानी पटना सहित प्रदेश के लगभग सभी शहरों के लिए मकर संक्रांति से पहले लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना होगा। तीन दिनों के दौरान तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य भागों में घना कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से जारी अलर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत अन्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम कनकनी बनी रहेगी। दिन में धूप निकलने से ठंड का प्रभाव थोड़ा कम रहेगा। बीते 24 घंटे के दौरान पटना सहित 21 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 8.4 डिग्री के साथ भागलपुर सबौर में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी के न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री की वृद्धि के साथ 13.0 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर बिहार के सुपौल, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बिहार के प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान में दर्ज की गयी वृद्धि—

गया का न्यूनतम तापमान 1.4 वृद्धि के साथ 11.6 डिग्री सेल्सियस।

मुजफ्फरपुर 0.2 डिग्री वृद्धि के साथ 11.9 डिग्री सेल्सियस।

वाल्मीकि नगर में 1.6 डिग्री वृद्धि के साथ 12.6 डिग्री सेल्सियस।

दरभंगा 1.4 डिग्री वृद्धि के साथ 12.4 डिग्री सेल्सियस।

गोपालगंज 2.3 डिग्री वृद्धि के साथ 12.6 डिग्री सेल्सियस।

औरंगाबाद 2.2 डिग्री वृद्धि के साथ 13.1 डिग्री सेल्सियस।

कैमूर 1.8 डिग्री वृद्धि के साथ 12.8 डिग्री सेल्सियस।

शेखपुरा 1.3 डिग्री वृद्धि के साथ 13.6 डिग्री सेल्सियस।

कैमूर 1.8 डिग्री वृद्धि के साथ 12.8 डिग्री।

बक्सर 1.6 डिग्री वृद्धि के साथ 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!