
बिहार के सूड़ी समाज को अति पिछड़ा में शामिल करे सरकार: दीप्ति राउत
मधुबनी- 06 सितंबर। बिहार में एक और आरक्षण की मांग ने जोर पकड़ लिया है। मधुबनी की समाजसेवी दीप्ति राउत ने सरकार से मांग की है कि बिहार के सूड़ी समाज को अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) की अनुसूची-1 में शामिल किया जाए।
दीप्ति राउत ने कहा कि बिहार में सूड़ी समाज को सिर्फ पिछड़ा वर्ग में रखा गया है, जबकि पश्चिम बंगाल और झारखंड में सूड़ी समाज को SC का दर्जा मिला हुआ है। इस वजह से बिहार के सूड़ी समाज को पढ़ाई, नौकरी और राजनीति में उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि सूड़ी समाज आज भी सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा है। अगर इसे अति पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जाता है, तो खासकर इस समाज की बालिकाएं और महिलाएं मुख्यधारा में आ सकेंगी। आरक्षण मिलने पर इस समाज की बेटियां और भी अच्छा कर देश का नाम रोशन करेंगी। दीप्ति राउत ने कहा कि सूड़ी जाति को अत्यंत पिछड़ा वर्ग की अनुसूची-1 में शामिल कर सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसके लिए सूड़ी समाज अपने अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगा और पूरे बिहार में लोगों को जागृत किया जाना चाहिए।



