
‘सेवा संकल्प अभियान व सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तैयारियों की CM सम्राट ने की समीक्षा, कहा- जनसेवा और जनकल्याण बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
पटना – 12 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा, जिसके तहत जनभागीदारी से सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, बिहार में 17 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ चलेगा, जिसके तहत पुरानी परिसंपत्तियों का उन्नयन, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत तथा नई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सभा के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं की पहचान कर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसेवा और जनकल्याण बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



