
बिहार
पटना उच्च न्यायालय के 49वें मुख्य न्यायाधीश कामेश्वर राव ने ली शपथ
पटना- 13 सितंबर। न्यायमूर्ति वल्लूरी कामेश्वर राव ने रविवार को पटना उच्च न्यायालय के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
बिहार की राजधानी पटना स्थित लोक भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव को शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति कामेश्वर राव इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, महाधिवक्ता सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



