बिहार

बिहार के 211 नवसृजित डिग्री कॉलेजों में 2,451 सहायक प्राध्यापकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बोले CM सम्राट, कहा- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यापक शैक्षणिक विस्तार से युवाओं के भविष्य को मिलेगी नई दिशा 

पटना -13 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बापू सभागार, पटना में राज्य के 211 नवसृजित डिग्री महाविद्यालयों में नियुक्त 2,451 नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यापक शैक्षणिक विस्तार से बिहार के युवाओं के भविष्य को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सभी प्राध्यापकों से विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल विकसित किए जा रहे हैं, जहाँ NEET एवं JEE की तैयारी के लिए कोचिंग, लाइव क्लास और 24×7 ऑनलाइन ट्यूटर की सुविधा उपलब्ध होगी।

साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि 100 प्राध्यापकों को ऑक्सफोर्ड सहित विश्व के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजने की पहल की जाएगी, जिससे बिहार की उच्च शिक्षा को वैश्विक स्तर का बनाया जा सके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!