भारत

हावड़ा-सियालदह से चलेंगी 10 पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को होगी बड़ी राहत

कोलकाता- 12 सितंबर। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने 10 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें हावड़ा, सियालदह, कोलकाता और आसनसोल से रक्सौल, पटना, सीतामढ़ी, गोरखपुर, मधुबनी और दीघा समेत विभिन्न मार्गों पर चलेंगी। ट्रेनें अक्टूबर से नवंबर के बीच निर्धारित दिनों में संचालित होंगी।

हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार रात 11 बजे हावड़ा से रवाना होकर अगले दिन शाम 4.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में शुक्रवार शाम 5.45 बजे रक्सौल से चलकर अगले दिन दोपहर 12.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

दूसरी हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार रात 11 बजे हावड़ा से चलेगी और रविवार शाम 4.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में रविवार शाम 5.45 बजे रक्सौल से चलकर सोमवार दोपहर 12.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। रास्ते में बंडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में ठहराव होगा।

सियालदह-पटना पूजा स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी। यह सियालदह से रात 12.20 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर तीन बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में शाम 4.30 बजे पटना से चलकर अगले दिन सुबह 7.30 बजे सियालदह पहुंचेगी।

सियालदह-सीतामढ़ी पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर से चलेगी। यह प्रत्येक शुक्रवार रात 11.40 बजे सियालदह से रवाना होकर अगले दिन शाम 3.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वापसी में शनिवार शाम पांच बजे सीतामढ़ी से चलकर अगले दिन दोपहर 12.25 बजे सियालदह पहुंचेगी।

सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार रात 11.40 बजे सियालदह से रवाना होगी। अगले दिन शाम 6.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में बुधवार और शुक्रवार रात 8.35 बजे गोरखपुर से चलकर अगले दिन दोपहर 3.40 बजे सियालदह पहुंचेगी। यह सेवा 13 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी।

कोलकाता-मधुबनी मार्ग पर दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। पहली ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार रात 11.50 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन शाम 3.30 बजे मधुबनी पहुंचेगी। वापसी में बुधवार शाम 4.55 बजे मधुबनी से चलकर अगले दिन दोपहर 12.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को कोलकाता से और शनिवार को मधुबनी से चलेगी।

आसनसोल-पटना पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार दोपहर 1.20 बजे आसनसोल से रवाना होकर रात 8.15 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में रात 9.55 बजे पटना से चलकर अगले दिन सुबह 4.50 बजे आसनसोल पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह में होगा।

आसनसोल-गोरखपुर पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। आसनसोल से यह दोपहर 1.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में शनिवार सुबह छह बजे गोरखपुर से चलकर रात 8.45 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

मालदा टाउन-दीघा पूजा स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार चलेगी। मालदा टाउन से दोपहर 1.10 बजे रवाना होकर रात 11 बजे दीघा पहुंचेगी। वापसी में रविवार रात 11.40 बजे दीघा से चलकर अगले दिन सुबह 9.20 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। रास्ते में न्यू फरक्का, पाकुड़, रामपुरहाट, सैंथिया, बोलपुर शांतिनिकेतन, बर्धमान और डानकुनी में ठहराव होगा।

पूर्व रेलवे के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित डिब्बे होंगे। टिकटों की बुकिंग शुरू होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। बाद में इसकी जानकारी दी जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!