
BIHAR:- नही रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जलील मस्तान, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस,कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने किया शोक व्यक्त
पटना- 12 सितंबर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार विधायक रहे अब्दुल जलील मस्तान का शनिवार को दिल्ली एम्स में ईलाज के दौरान निधन हो गया।
उनके निधन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी के अलावा बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम सहित अन्य कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। तथा कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने एक समर्पित और जुझारू नेता को खो दिया है।
स्वर्गीय जलील मस्तान ने सीमांचल की आवाज़ के रूप में लंबे समय तक जनता की सेवा की। वर्ष 2015 की महागठबंधन सरकार में उन्होंने उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई।
ईधर पूर्व केन्द्रीय राज्य गृह मंत्री डा.शकील अहमद ने उनके इंतकाल पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इंतकाल से सीमांचल सहित पूरे बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है।



