
BIHAR:- मधुबनी शहर के सरकारी बस स्टैंड परिसर के अतिक्रमित दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, हड़कंप
मधुबनी- 04 सितंबर। मधुबनी शहर के गंगासागर चौक स्थित बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के सरकारी बस पड़ाव परिसर में अवैध तरीके से बनाए गए दुकानों को खाली कराई जाएगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, प्रतिष्ठान कार्यालय दरभंगा पत्रांक 1445 दिनांक 24/09/2026 के अनुसार गंगासागर चौक स्थित सरकारी बस स्टैंड की जमीन अतिक्रमण कर दुकान का निर्माण करा लिया गया है। यह भूमि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का बस स्टैंड है, यह भूमि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सम्पत्ति है।

इस स्थल से अन्तराज्यीय सरकारी बसों का संचालन किया जाना है। प्रतिष्ठान अधीक्षक द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि लोगों द्वारा अवैध तरीके से स्टैंड की अतिक्रमण कर लिया गया है।नोटिस के माध्यम से दुकानदारों को कहा गया है कि 15 दिनों के अन्दर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की जमीन को खाली कर दें। अन्यथा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
बतादें कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा जारी नोटिस सरकारी बस स्टैंड परिसर स्थित पिछले कुछ पूर्व बनाए गए एक दर्जन से अधिक दुकानों पर चस्पाया गया है। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मचा है। जानकारों का माने तो सरकारी बस स्टैंड की जमीन पर पिछले कुछ माह पूर्व एक दर्जन से अधिक दुकानों का निर्माण कर लिया गया है।



