
मधुबनी:-SSB की मानव तस्करी रोकथाम पर दो दिवसीय कार्यशाला, NGO और अधिकारियों ने दिए टिप्स
मधुबनी- 13 सितंबर। 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कॉन्फ्रेंस हॉल में मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन दो सत्रों में जवानों को प्रशिक्षित किया गया।
पहले सत्र में मधुबनी न्याय केंद्र, बिहार सेवा समिति के प्रोग्राम मैनेजर संजीव कुमार और After Care के तारानंद ठाकुर ने मानव तस्करी के स्वरूप, पहचान, रोकथाम और पीड़ितों की स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी।
दूसरे सत्र में निरीक्षक (जीडी) सुनील कुमार सिंह ने सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी की पहचान और उस पर की जाने वाली कार्रवाई में जवानों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
इस प्रशिक्षण सत्र में द्वितीय कमान अधिकारी हरेंद्र सिंह सहित 8 अधीनस्थ अधिकारी, 7 महिला कार्मिक और 22 अन्य जवान मौजूद रहे।



