नई दिल्ली- 10 अगस्त। लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
राष्ट्रपति सचिवालय ने मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट कर यह जानकारी दी। एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि रेल, कोयला और खान राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
