मधुबनी कोर्ट में 13 अगस्त को लोक अदालत, प्राधिकार सचिव प्रीतम कुमार रतन ने कहा- पक्षकार आगे आऐं

मधुबनी-10 अगस्त। प्राधिकार सचिव प्रीतम कुमार रतन ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देश पर जिला विघिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से मधुबनी न्याय मंडल में 13 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत कि तैयारी पूरी कर ली गई है। आम लोगों को परेशानी नही हो, इसके लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष राजकिशोर राय ने मधुबनी व्यवहार न्यायालय में पांच बेंचै का गठन किया गया है। सभी बेंचों में न्यायिक पदाधिकारी को पिठासीन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं अधिवक्ता को सदस्य बनाया गया है।

पांच बेंचों पर होगा मामला का निपटारा—

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मघुबनी न्याय मंडल में पाँच बेंचों का गठन किया गया है। प्रथम बेंच के पीठासीन पदाधिकारी एडीजे आठ राधवेन्द्र विक्रम सिंह पारमार बनाये गए है। इसमें सदस्य अधिवक्ता आशुतोष ठाकुर को मनोनित किया है। इसमें क्लेम केश,परिवार वाद से सम्बधित मामले का निस्तारण होगा। वहीं बेंच द्धितीय के पिठासीन पदाधिकारी सीजेएम अंजनी कुमार गोंड होगें। वहीं सदस्य मिथिलेश कुमार झा द्धितीय होगें। इसमें सुलहनीय फौजदारी मामला के साथ साथ उत्तर क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक से सम्बंधित मामले का निस्तारन होगा। वहीं तीसरे बेंच के पिठासीन पदाधिकारी अनुप कुमार सिंह व सदस्य गणेश कुमार होगें। इसमें सुलहनीय फौजदारी एवं पीएनबी एवं सेन्ट्रल बैंक से सम्बन्धित मामले का निपटारा होगा। वहीं चोथे बेंच के पिठासीन पदाधिकारी मुंसिफ द्धितीय कुमारेश व बेंच सदस्य अधिवक्ता अजय आनंद बनाए गए हैं। इसमें मजीस्ट्रेट स्वाती सूरेन्द्र एवं गौतम न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय फौजदारी मामला एवं इंडियन बैंक,बैंक ऑफ इण्डिया,बैंक ऑफ बड़ौदा एवं इण्डियन ओवरसीज बैंक के मामले का निपटरा होगा। वहीं बेंच पांच के पिठासीन पदाधिकारी मुंसिफ प्रथम विश्वजीत कुमार एवं बेंच सदस्य सतीश चन्द्रा होगें। इसमें अन्य मजिस्ट्रेट से सम्बन्धित मामले के साथ केनरा बैंक,यूको एवं युनियन बैंक एवं बीएसएनएल से संबधित मामले का निस्तारण होगा।

पक्षकार आगे आऐं—
इस संबध में प्राघिकार सचिव प्रीतम कुमार रतन ने कहा कि जिन पक्षकारों को सुलहनीय वाद कोर्ट में लंबित है। वैसे पक्षकार लोक अदालत में अपना मामला भेजवा कर त्वरित,निःशुल्क मामले का निस्तारण करवा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमृत महोत्सव में के अवसर पर कुछ कैदी को जमानत पर रिहा भी किया जाएगा।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHUBANI:- ईजरा में कांग्रेस के उत्तर बिहार प्रभारी सुशील पासी का भव्य स्वागत, मौके पर बोले पासी, कहा- गरीबों का नाम मतदाता सूची से काटने के लिए चलाया जा रहा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, चुनाव आयोग अभियान पर रोक नही लगाती है,तो इंडिया गठबंधन सड़क पर उतरेगा

BIHAR:- सीतामढ़ी स्थित ऐतिहासिक पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर के निर्माण के लिए 882 करोड़ 87 लाख जारी, 3 चरणों में होगा निर्माण,त्रिस्तरीय पंचायती राज जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के जरिए इलाज करवा सकेंगे,कैबिनेट ने 24 एजेंडों पर लगाई मुहर

Rashifal

error: Content is protected !!