पटना- 11 अगस्त। महागठबंधन की नई सरकार में मुख्यमंत्री बनने के नीतीश कुमार ने एक बार फिर से दिनेश कुमार राय को अपना आप्त सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
दिनेश कुमार राय की सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंप दी है। इसके अलावे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मकसूद आलम को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पीएस नियुक्त किया गया है।इनकी सेवा भी सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंप दी है।
ये दोनों अधिकारी पहले भी मुख्यमंत्री के आप्त सचिव थे। नई सरकार के शपथ लेने के बाद एक बार फिर से इन दोनों अधिकारियों को वही जिम्मेदारी दी गई है।बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दिनेश कुमार राय रोहतास के रहने वाले हैं जबकि मो. मकसूद आलम नालंदा के निवासी हैं।
