
MOTIHARI:- व्यवहार न्यायालय में गोली मारकर आदेशपाल की हत्या
मोतिहारी- 20 अगस्त। जिले के अरेराज अनुमंडल के व्यवहार न्यायालय के गेट पर सब जज के आदेशपाल को बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दिया। घायल कर्मी की पहचान बंजरिया प्रखंड के सेमरा निवासी संजय ठाकुर के रूप में की गई है।जो फिलहाल मोतिहारी शहर के अगरवा मुहल्ले में रह रहे थे।गोली लगने के बाद उन्हे गंभीर हालत में मोतिहारी रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
घटना स्थल पर डीएसपी सहित पुलिस पहुंच जांच में जुटी है। गोली की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों के अनुसार कर्मी को चार गोली लगी है।बताया जा रहा है कि हर दिन की भांति आज भी बस से उतरकर संजय ठाकुर अरेराज अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के गेट पर पहुंचे ही थे पूर्व से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दिया ।गोली लगते ही आसपास भगदड़ मच गई।
सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएसपी रंजन कुमार ने जख्मी कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया गया।जहां निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।वही पुलिस घटना स्थल से चार खोखा बरामद कर आसपास की सीसीटीवी सहित वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान में जुटी है।



