बिहार

MADHUBANI:- रहिका कांड 175/26 में ‘रामू’ की भूमिका की जांच की मांग, गृह विभाग पहुंचा मामला

मधुबनी- 08 सितंबर। रहिका थाना कांड संख्या- 175/26 की पीड़िता डुमरी निवासी 74 वर्षीया मीरा देवी ने बिहार के प्रधान सचिव, गृह विभाग और आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल को आवेदन भेजकर अपनी शिकायतों की स्वतंत्र अधिकारी से समीक्षा कराने की मांग की है।
पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि उन्होंने सहयोग पोर्टल पर तीन परिवाद REF643441, REF664573 और REF702302 दर्ज कराए थे। इन परिवादों में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके केस के अनुसंधान से संबंधित सभी जानकारी अभियुक्तों को देने में एक ‘रामू’ नामक व्यक्ति की अवैध संलिप्तता है। मगर तीनों बार सहयोग पोर्टल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, मधुबनी के कार्यालय द्वारा जो प्रतिवेदन अपलोड किया गया, उसमें ‘रामू’ के संबंध में कहीं कोई चर्चा नहीं की गई।

उन्होंने सवाल उठाया है कि मेरे केस में ‘रामू’ कौन है, जिसका नाम पुलिस रिपोर्ट में आता ही नहीं? इससे प्रतीत होता है कि मामले को जान-बूझकर दबाया जा रहा है। मीरा देवी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने पहले भी कई बार आवेदन देकर रहिका थाना कांड संख्या 175/26 को SDPO सदर-1, मधुबनी के कार्यालय से अलग करने की मांग की थी, लेकिन अभी तक केस वहीं लंबित है। रहिका थाना कांड संख्या 175/26 को SDPO सदर-1, मधुबनी तथा उनके कार्यालय से अलग कर दिया जाए। बता दें कि आवेदन 25 अगस्त को रजिस्ट्री डाक के माध्यम से पटना और दरभंगा भेजा गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!