
दिल्ली के अपहरण मामले में जयनगर से दो लिए गए हिरासत में
मधुबनी-19 अगस्त। दिल्ली के स्वरुप नगर थाने में दर्ज अपहरण मामले में दो सदस्यीय दिल्ली पुलिस जयनगर थाना पुलिस के सहयोग से दो लोगों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। स्वरुप नगर थाना के एसआई राम अवतार गुज्जर व हेड कांस्टेबल रंजीत सिंह ने जयनगर थाना पुलिस के सहयोग से शहरी क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक व मिरचाई पट्टी रोड स्थित दो कपङे की दुकान से दो युवक को थाने लाकर पूछताछ किया। एसआई राम अवतार गुज्जर ने बताया कि 28 अप्रैल 22 को दिल्ली के
स्वरुप नगर थाने में नाबालिक अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। जिसका कांड संख्या 295/22 धारा 363 हैं। उन्होंने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के एक नाबालिग युवती को मोबाइल पर बहला फूसला कर देवधा थाना क्षेत्र के उसराही गांव निवासी नीरज कुमार यादव पिता दशरथ यादव ने अपहरण कर लिया था। अभी आरोपी फरार चल रहा है। जबकि युवती के बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।



