
MADHUBANI:- सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में गोलीबारी से मधुबनी नगर निगम के अधिकारी और पार्षदों हतप्रभ
मधुबनी- 28 अप्रैल। भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना मधुबनी नगर निगम के अधिकारियों और पार्षदों को सकते में डाल दिया है।जानकारी के मुताबिक सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में की घटना में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मौत हो गई। सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू की हालत गंभीर बनी हुई है। दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों द्वारा सुल्तानगंज नगर परिषदकार्यालय में गोलीबारी की घटना के पीछे की सच्चाई तो जांच के बाद सामने आएगा। बहरहाल, लोग तरह-तरह की अटकले लगा रहे है। हालांकि घटना के पीछे टेंडर विवाद की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।
बताया जा रहा है कि 22 अप्रैल 2026 को नमामि गंगे घाट, अजगैबीनाथ धाम घाट और पार्किंग स्थल का बंदोबस्त हुआ था। इसके अगले ही दिन 23 अप्रैल को घाटों पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से एक गुट में तनाव काफी बढ गया था। मधुबनी नगर निगम के पार्षद मनीष कुमार सिंह ने सुल्तानगंज नगर परिषद की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के ख्याल सेमधुबनी नगर निगम कार्यालय में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाई गई है। सीसीटीवी के जरिए कार्यालय आने जाने वालों की निगरानी होती है। कार्यालय पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहती है।



