
राजस्व पर्षद की अध्यक्ष सह सदस्य हरजोत कौर बम्हरा ने लिया स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, 28 नवंबर से होंगी सेवानिवृत्त
पटना – 25 नवंबर। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ी अधिसूचना जारी की है। राजस्व पर्षद, बिहार, पटना की अध्यक्ष-सह-सदस्य हरजोत कौर बम्हरा को दिनांक 28.11.2026 के प्रभाव से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान कर दी गई है।
इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना जारी की है। यह आदेश बिहार राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव (सिद्धेश्वर चौधरी) के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। अधिसूचना के अनुसार, श्रीमती बम्हरा ने दिनांक 28.11.2026 के प्रभाव से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति हेतु अपना आवेदन दिनांक 23.11.2026 को समर्पित किया था।
इस अधिसूचना की प्रतिलिपि ई-गजट कोषांग, वित्त विभाग, बिहार, पटना को बिहार राजपत्र में प्रकाशनार्थ प्रेषित की गई है। साथ ही सचिव, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली, महालेखाकार, मुख्यमंत्री के सचिव, राज्यपाल के सचिव, मुख्य सचिव सहित संबंधित सभी विभागों और पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।



