बिहार

मधुबनी; राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चकदह गुलटेनी पोखर का किया निरीक्षण, अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

मधुबनी – 24 नवंबर। मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 21 के चकदह गुलटेनी पोखर पर अतिक्रमण को लेकर राष्ट्रीय चेतना पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार महतो और सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार मिश्रा ने चकदह गुलटेनी पोखर पर हुए अतिक्रमण का स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया। मौके पर ही पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चकदह गुलटेनी पोखर का बड़ा हिस्सा अतिक्रमित हो चुका है। भूमाफियाओं ने पोखर पर कब्जा कर लिया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार महतो ने जिलाधिकारी से शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग करते हुए इस कार्य में टाल-मटोल करने वाले रहिका अंचल अधिकारी पर कार्रवाई की भी मांग की है।

उन्होंने कहा कि सीएम कार्यालय से पोखर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार निर्देश आने के बाद भी रहिका अंचल प्रशासन उदासीन बना हुआ है। अंचल अधिकारी ने आज तक चकदह गुलटेनी पोखर को अतिक्रमण से मुक्त नहीं कराया है।

उन्होंने कहा कि रहिका अंचल अधिकारी की लापरवाही के कारण पोखर दिन-ब-दिन सिकुड़ता जा रहा है। पोखर का अस्तित्व खतरे में है। जल संचयन, मछली पालन, सिंचाई और स्थानीय पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। आसपास के लोगों को नहाने, कपड़े धोने और अन्य दैनिक कार्यों में भी परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ चकदह गुलटेनी पोखर ही नहीं, बल्कि नगर निगम क्षेत्र के शहर के 32 सरकारी पोखर अतिक्रमण मुक्त किए जाएं। सभी पोखरों पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है। अगर सरकारी पोखरों को नहीं बचाया गया तो आने वाले समय में शहर में जल संकट और भी गहरा जाएगा।

पार्टी ने ऐलान किया है कि 30 नवंबर को पोखर भिंडा पर धरना दिया जाएगा। धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। धरने के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पोखर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो राष्ट्रीय चेतना पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। चकदह गुलटेनी पोखर पर आंदोलन कर जनता के हितों की आवाज उठाने का काम किया जाएगा। जब तक पोखर अतिक्रमण मुक्त नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि पोखर सार्वजनिक संपत्ति है, इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रशासन को चाहिए कि वह अविलंब मापी कराकर अतिक्रमण हटाए और पोखर की सीमा का सीमांकन कराए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!