मधुबनी-28 जनवरी। लौकही थाना क्षेत्र के करियोत महादेवा गांव में दहेज प्रथा की बलि एक गर्भवती महिला चढ़ायी गयी। मिली जानकारी के मुताबिक सुपौल जिला के मरौना निवासी उमेश प्रसाद गुप्ता की पुत्री 25 वर्षीय चंद्रप्रभा की शादी दो वर्ष पूर्व लौकही थाना क्षेत्र के करियोत महादेवा निवासी धर्मदेव गुप्ता से हुई थी। वहीं शादी के बाद से लागातार महिला को मायके से तीन लाख रूपये मांग कर लाने का दबाव बनाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि शादी के दौरान क्षमता से अधिक खर्च मृतिका के पिता के द्वारा किया गया था। वहीं रूपया नहीं लाने पर महिला को ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। तथा उसे मौत के नींद सुला दिया।
इस संबंध में मृतिका के पिता ने लौकही थाना में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराया। जिसमें स्थानीय थाना निवासी धर्मदेव गुप्ता एवं उसके माता-पिता को नामजद किया। लौकही पुलिस ने कांड संख्या-25/23 के तहत मामला दर्ज कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। इधर गांव में इस घटना से ग्रामीण स्तब्ध है और थाना क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है।
