
बिहार में 15 अक्टूबर से फिर शुरू होगा खनन: मंत्री
खनन विभाग में पुलिस की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द होगी शुरू
पटना- 07 सितंबर। बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री प्रमोद कुमार ने बताया कि 15 अक्टूबर के बाद बिहार में एक बार फिर से खनन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने 725 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया था, जबकि 31 अगस्त 2026 तक 984 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। पिछले वर्ष की तुलना में यह 259.94 करोड़ रुपये यानी 35.85 प्रतिशत की वृद्धि है। उन्होंने बताया कि यह दर्शाता है कि विभाग का सिस्टम बेहतर तरीके से काम कर रहा है।
नए स्थानों पर खनन शुरू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय स्वीकृति मिलने के बाद ही नए क्षेत्रों में खनन शुरू किया जाएगा।
इसके अलावा, खनन विभाग में पुलिस की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की बात मंत्री ने कही। उन्होंने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।



