बिहार

MADHUBANI:- फर्जी पासपोर्ट व अवैध विदेशी वीजा गिरोह का पर्दाफाश, 62 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार

मधुबनी-07 सितंबर। मधुबनी पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट एवं अवैध विदेशी वीजा गिरोह का पर्दाफाश किया है। उक्त कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देष पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया के दौरान की गयी। वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी योगेन्द्र कुमार ने दी।

उन्होने बताया कि 06/07 सितंबर की मध्य रात्रि समय में घोघरडीहा थाना की पुलिस टीम हनुमान चौक के पास रात्रि गश्ती एवं विशेष वाहन चेकिंग अभियान पर थी, तो इसी क्रममें शत्रुपट्टी की ओर से आ रहे एक बाईक सवार दो व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर अचानक बाइक घुमाकर फरार होने लगे। पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान मो. इरशाद एवं रफी अहमद के रूप में हुई। उनके पास मौजूद काले रंग के बैग एवं बाईक की विधिवत तलाशी लेने पर बैग से भारत के विभिन्न राज्यों एवं जिलों से निर्गत कुल 62 मूल पासपोर्ट,पांच खाली रजिस्ट्री लिफाफे और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में मो. इरशाद ने बताया कि उसके पिता मो. आरजू द्वारा गांव के ग्रामीण डाक सेवक मो. अदनान हुसैन के पते पर देश के अलग-अलग हिस्सों से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पासपोर्ट मंगवाए जाते हैं। इसके बाद वे दोनों इन पासपोर्ट्स को पटना एवं कानपुर के एजेंटों (मयंक एवं श्रवण) तक पहुंचाने का काम करते हैं।

एसएसपी ने योगेन्द्र कुमार बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति से प्राप्त स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सघन छापामारी करते हुए मुख्य सरगना मो. आरजू एवं डाककर्मी मो. अदनान हुसैन को भी उनके घरों से विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। पूछताछ में मो. आरजू ने बताया कि रूस में रहने के दौरान वह अंतरराष्ट्रीय एजेंटों के संपर्क में आया था। वर्ष 2024 से वह डाककर्मी की मिली भगत से नौकरी का प्रलोभन देकर पासपोर्ट मंगाता था तथा प्रति पासपोर्ट दो-दो लाख रूपया लेकर टूरिस्ट वीजा पर अवैध रूप से विदेश भेजता था।

साथ ही अन्य लोगों के नाम पर फर्जी पासपोर्ट व दस्तावेज तैयार कर तस्करी का सिंडिकेट चला रहा था। इस संदर्भ में घोघरडीहा थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा गिरोह से जुड़े पटना व कानपुर के एजेंटों की गिरफ्तारी हेतु विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में घोघरडीहा थाना क्षेत्र के किसनीपट्टी गांव निवासी मो. इरशाद पिता मो. आरजू, शत्रुपट्टी गांव निवासी रफी अहमद पिता सफी अहमद, किसनीपट्टी गांव निवासी मो. आरजू पिता मो. खलील, शत्रुपट्टी गांव निवासी मो. अदनान हुसैन पिता कमरे आलम शामिल है। वहीं व्यक्तियों के पास से 62 पासपोर्ट,पांच डाक लिफाफे, एक बाईक एवं चार मोबाईल बरामद किए गए है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!