
MADHUBANI:- भाजपा जिला स्तरीय कार्यशाला’ सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा
मधुबनी- 07 सितंबर। भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री सरोज सिंह के संचालन में सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के समर्पित सेवा को लेकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा, संपर्क और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के लिए संयोजक एवं सह-संयोजक सहित चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया। पूर्व विधान परिषद सदस्य सह जिला प्रभारी अर्जुन सहनी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को जन-जन का अभियान बनाना है, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करनी है। इस अभियान में आशीर्वाद का दीया, करोड़ों बच्चों के सपनों का भारत के तहत राष्ट्रव्यापी ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, सेवा मेरा योगदान, विकसित भारत संकल्प यात्रा, रंगोली कार्यक्रम, मशाल यात्रा सहित कई कार्यक्रम होंगे।
पूर्व विधान परिषद सदस्य विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक जाकर एकजुट होकर लग जाएं। बैठक में निवर्तमान जिला अध्यक्ष शंकर झा, देवेंद्र कुमार यादव, रंजीत यादव, सुबोध चौधरी, राधा देवी, शिव शंकर पांडेय, संतोष भगत, चंद्रवीर यादव, प्रमोद सिंह, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना सहित सभी 39 मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं संयोजक, सह-संयोजक उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री मृत्युंजय कुमार कुंदन ने किया।



