
मधुबनी के सूड़ी स्कूल परिसर में 23 सितंबर से सजेगा देवराज इंद्र का दरबार, भव्य पंडाल होगा आकर्षण का केंद्र
मधुबनी के सूड़ी स्कूल परिसर में 23 सितंबर से सजेगा देवराज इंद्र का दरबार, भव्य पंडाल होगा आकर्षण का केंद्र
मधुबनी- 07 सितंबर। शहर के सूड़ी स्कूल परिसर स्थित देवराज इंद्र पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस साल 23 सितंबर से 03 अक्टूबर तक 10 दिवसीय इंद्र पूजा का 61वां वर्ष हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। पूजा स्थल पर देवराज इंद्र, इंद्राणी,भगवान शंकर,देवी पार्वती, भगवान गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। कारीगर मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पूजा स्थल पर भव्य पंडाल का निर्माण आकर्षण का केंद्र बनेगा। समिति अध्यक्ष ओम कारक ने बताया कि मधुबनी में देवराज इंद्र की पूजा-अर्चना की परंपरा दशकों से चली आ रही है। सूड़ी स्कूल परिसर की इंद्र पूजा पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है।
इस बार मेले में राम झूला, मौत का कुआं अन्य खेल-तमाशा और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र होंगे। मुंबई और दूर-दराज से मीना बाजार की दुकानें भी लगेंगी। दस दिवसीय पूजा में जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था,पेयजल,साफ-सफाई और स्वच्छता की सुविधा का खास ख्याल रखा जाएगा।
सूड़ी हाई स्कूल इन्द्र पूजा समिति के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष प्रदीप कारक, सचिव शम्भू पंजियार,उप सचिव राजेश पंजियार, मेला प्रभारी पिंटू राय,अरूण कारक,बिजली प्रभारी प्रणय प्रभाकर, विनोद कारक, कोषाध्यक्ष राजेश कारक,नवीन कारक, पूजा एवं पंडाल प्रभारी गुड्डू कारक,पवन कारक चुने गए। इसके अलावा सदस्य के रूप में जीवछ कारक, श्रवण कारक,दीपू महतो,ललन पंजियार,पप्पू कारक,विष्णू कारक, दीपक कारक,रामनारायण कारक सहित अन्य जुटे हैं।



