मधुबनी में आज होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026, नगर भवन में जुटेंगे युवा कलाकार
मधुबनी – 28 अक्टूबर। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन 28 अक्टूबर को किया जाएगा। यह उत्सव नगर भवन, मधुबनी एवं आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, मधुबनी में होगा।
इस युवा उत्सव के अंतर्गत समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला एवं कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी/दल का चयन राज्य स्तरीय/राष्ट्रीय युवा उत्सव में भागीदारी के लिए किया जाएगा।
कल का कार्यक्रम शेड्यूल:
-10:30 से 10:45 – दीप प्रज्ज्वलन
-10:45 से 11:00 – उद्घाटन
-11:00 से 01:00 – समूह गायन (10 कलाकार) – नगर भवन
-01:00 से 03:00 – समूह लोकनृत्य (10 कलाकार) – नगर भवन
-03:00 से 05:30 – नुक्कड़ नाटक (10 कलाकार) – नगर भवन
-11:00 से 04:00 – चित्रकला – आम्रपाली केंद्र
-11:00 से 12:30 – कविता लेखन – आम्रपाली केंद्र
-05:30 से 06:30 – पुरस्कार वितरण – नगर भवन
निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय स्तर की मैथिली लोकगीत कलाकार पूनम मिश्रा, आकाशवाणी कलाकार काशीनाथ झा, रामविलास यादव, जटाधर पासवान, नेहा कुमारी, कल्पना कुमारी झा, अनिल कुमार मिश्रा सहित कई नाम शामिल हैं।



