रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी: 1265 स्टेशन मास्टर की होगी भर्ती, स्नातक कर सकते हैं आवेदन – लास्ट डेट 25 नवंबर
नई दिल्ली -28 अक्टूबर। भारतीय रेल में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेल ने देश भर में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या 08/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन आज 27 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 रखी गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
कोई भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकता है। रेलवे ने इस बार स्टेशन मास्टर भर्ती को अलग से अधिसूचित करने का निर्णय लिया है ताकि उम्मीदवारों को पात्रता, परीक्षा प्रक्रिया और रिक्ति वितरण की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
*कहां सबसे ज्यादा वैकेंसी?*
आरआरबी-वार रिक्ति वितरण के अनुसार सबसे अधिक रिक्तियां RRB मुंबई में 177, जम्मू-श्रीनगर में 122 और चेन्नई में 119 हैं। बाकी रिक्तियां देश के अन्य रेलवे भर्ती बोर्डों में हैं।
महत्वपूर्ण लिंक:—
-विस्तृत नोटिफिकेशन PDF: https://rrb.indianrailways.gov.in/-/image/1793016771817CEN_08_2026_StationMaster.pdf/examsDocuments
-आधिकारिक वेबसाइट: https://rrb.indianrailways.gov.in/
-ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: https://www.rrbapply.gov.in/
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे फर्जी वेबसाइटों के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक RRB वेबसाइट पर ही अपडेट चेक करें।



