
बिहार
DARBHANGA: नया गाँव की गाछी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
दरभंगा, 17 नवंबर। जिले के रैयाम थाना क्षेत्र के नया गाँव स्थित एक गाछी से 22 वर्षीय युवक रोशन लाल यादव का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही रैयाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत कैसे हुई, इसके पीछे क्या कारण है, इसको लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। इधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।



