बिहार

MADHUBANI:- छठ महापर्व पर बिजली गुल होने पर पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने उठाए सवाल

मधुबनी- 18 नवंबर। छठ महापर्व के दौरान संध्या कालीन और प्रातःकालीन अर्घ्य के समय करीब तीन-चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने के मामले में पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ ने बिजली विभाग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अमूमन ऐसा पहली बार हुआ है, जब महापर्व के सबसे महत्वपूर्ण समय पर ही पूरे जिले में अंधेरा छा गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि छठ व्रतियों और उनके परिजनों को बिजली ठप होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पूर्व मंत्री ने कहा कि जिले के लिए विभाग के उच्च अधिकारी द्वारा बिजली काटने का कोई दिशा-निर्देश नहीं दिया गया था। फिर भी शहर ही नहीं, जिलेभर में बिजली ठप कर दी गई। इसका औचित्य समझ में नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा बिजली ठप करने का अब तक कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है। विभाग के अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जो उनकी लापरवाही को दर्शाता है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि बिजली गुल होने से व्रतियों ने घरों में मोबाइल की टॉर्च और मोमबत्ती के सहारे रहना पड़ा। बुजुर्ग व्रतियों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।
उन्होंने कहा कि हर साल छठ के मौके पर विभाग 24 घंटे बिजली देने का दावा करता है, लेकिन इस बार दावा पूरी तरह फेल हो गया। यह विभाग की घोर लापरवाही है। छठ जैसे महापर्व पर तो विभाग को बिजली आपूर्ति विशेष व्यवस्था करनी चाहिए थी, लेकिन विभाग ने ही बिजली काट कर व्रतियों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।

उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिना उच्च अधिकारी के आदेश के किसके कहने पर और क्यों बिजली काटी गई, यह सार्वजनिक होना चाहिए। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आगे से किसी पर्व-त्योहार पर ऐसी लापरवाही न हो।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!