
बिहार
PATNA: अरविन्द कुमार बने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के उपाध्यक्ष, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से हुआ तबादला
पटना, 17 नवंबर। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक और अधिसूचना जारी कर आईएएस अधिकारी के तबादले का आदेश जारी किया है। अरविन्द कुमार, भाप्रसे(2015) बेच के अधिकारी को अपर सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उपाध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।
साथ ही अरविन्द कुमार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अधिनियम, 2019 की धारा-6 के तहत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि अरविन्द कुमार के पदस्थापनकाल तक के लिए उपाध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के पद को अपर सचिव के समकक्ष घोषित किया गया है।



