BIHAR: 10 लाख नौकरी देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: तेजस्वी यादव

पटना- 01 जून। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को यहां कहा कि राज्य सरकार दस लाख नौकरी देने के वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। बिहार में तेजी से इस दिशा में काम हो रहा है। शिक्षकों के 1.7 लाख पदों पर बहाली शुरू हो गई है और अब 2.30 लाख अन्य नौकरियां मिलेंगी।

तेजस्वी यादव बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के 245 सहायकों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान घोषणा की कि 2.30 लाख नई नौकरियां भी दी जाएगी। सभी विभागों में रिक्तियों को भरने को लेकर डेटा मांगा गया है। राज्य में फिलहाल 1.70 लाख शिक्षकों की नौकरी का रास्ता साफ हो गया है। अब 2.30 लाख नई नौकरियों में राज्य के गृह विभाग की ओर से 75 हजार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 01 लाख 60 हजार को नौकरी मिलनी है। इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हजारों लोगों को नियुक्ति पत्र दी जा चुकी है और लाखों पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती की प्रकिया शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए भी प्रकिया का जी रही है।

तेजस्वी ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग 10 लाख नौकरी के बारे में पूछते रहते हैं लेकिन अपने दो करोड़ रोजगार के वादे पर कुछ नहीं बोलते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा के शुरू किए गए महासम्पर्क अभियान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी को भी कहीं आने-जाने का हक है लेकिन जब से हम लोग साथ हैं तब से भाजपा को डर समा गया है कि 2024 में क्या होगा?

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के दिल से डर निकल ही नहीं रहा है। डर निकलेगा या नहीं निकलेगा यह तो देखिए लेकिन देश की जनता 2024 में इन्हें सत्ता से बेदखल कर देगी। दरअसल, भाजपा चाहती है कि इस महीने पीएम मोदी बिहार आएं और यहां रैली करें। इसी पर तेजस्वी ने कहा कि उनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा की 2024 के चुनाव में हार तय है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!