बिहार

MADHUBANI: वार्ड 03 में नल-जल योजना पर नगर निगम का एक्शन, 7 दिन में सामान लौटाने का आदेश, 11 लाख घोटाले का आरोप

मधुबनी- 08 सितंबर। नगर निगम के वार्ड संख्या-03 में 11 लाख रुपये की नल-जल योजना में गड़बड़ी का मामला अब आधिकारिक जांच में भी सामने आ रहा है।

नगर आयुक्त महोदय के सहयोग पोर्टल पंजीकरण सं. REF774758 और कार्यालय ज्ञापांक- 340 दिनांक- 27 अगस्त 26 के आलोक में कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार द्वारा जांच की गई।

जांच के बाद कनीय अभियंता, नगर निगम मधुबनी द्वारा 02 सितंबर 26 को वार्ड 03 निवासी उमेश कुमार यादव को सूचना संख्या- 100 जारी किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि 7 दिनों के अंदर पंचायती राज विभाग द्वारा स्थापित नल-जल योजना का बोरिंग, पाइप, मोटर, स्टार्टर आदि नगर निगम मधुबनी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और पानी का दुरुपयोग (सिंचाई, पशु धोना, व्यवसाय आदि) बंद करें।

शिकायतकर्ता प्रेम कुमार यादव का आरोप—

शिकायतकर्ता प्रेम कुमार यादव का आरोप है कि बिना जमीन मालिक से NOC लिए ही पानी टंकी का टावर बना दिया गया, जिससे योजना कभी चालू ही नहीं हुई। रहिका प्रखंड कार्यालय से पूरे कागजात आने के बाद भी योजना चालू नहीं करवाई गई। पुराने 11 लाख के प्रोजेक्ट को दबाने के लिए दो नए नल-जल दे दिए गए ताकि घोटाले पर पर्दा डाला जा सके। सही उच्च स्तरीय जांच न कर सिर्फ लीपापोती की जा रही है, जिससे सरकारी संपत्ति प्राइवेट हाथों में चली जाएगी।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम आयुक्त से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि जनता के हक की पानी की योजना को बचाया जा सके। इधर, नगर निगम के कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की गई। विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!