मधुबनी- 30 जनवरी। मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित मिथिला वाटिका में दहेज मुक्त भारत संस्था की एक अहम बैठक प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा झा के अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें दहेज मुक्त भारत संस्था के मधुबनी जिले के सभी सदस्य शामिल हुए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा झा ने सामुहिक विवाह पर चर्चा करते हुए कहा कि गरीब परिवार की लड़कियों को इस आयोजन से कैसे जोड़ा जाए। जिसपर विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक में फैसला लिया गया कि विगत वर्ष संस्था के द्वारा दरभंगा में सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इस वर्ष मधुबनी जिला में गरीब परिवार की लड़कियों का सामुहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा।
बैठक में प्रदेश प्रभारी डा. अनिता झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सरोज झा,सोनी झा,निलम झा,रीना सर्राफ,ज्योति झा, जुली झा, सीमा झा, ज्योति कुमारी आदि उपस्थित थीं।
