ताज़ा ख़बरें

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं प्रियंका चोपड़ा के बचपन की तस्वीरें

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का परचम लहरा चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बचपन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका अपनी नानी, मां मधु चोपड़ा और दोस्त प्रियम माथुर के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को खुद प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है और अपने बचपन की यादों को ताजा करने के साथ ही अपनी ग्रैंडमदर को भी याद किया है।

तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-‘ सभी 6, मेरी नानी का जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने मेरी परवरिश में मदद की, जब मेरे मां और पिता पढ़ाई और एक मेडिकल करियर को संतुलित करने की कोशिश कर रहे थे। वह मेरी परवरिश का बेहद अहम हिस्सा थीं। मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि मेरे जीवन में इतने मजबूत मैटेरनल फिगर्स थे। मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं। आप हमेशा याद आती हैं नानी। साथ ही प्रियम माथुर हमेशा की तरह सबसे प्यारी लग रही है! वैसे पहली तस्वीर में मैं इतना शैतानी क्यों लग रही हूं? आप क्या सोचते हैं ?”

प्रियंका द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में से पहली तस्वीर में प्रियंका अपनी नानी और मधु चोपड़ा के बीच बेड पर बैठी नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका अपनी ग्रैंडमदर को खाना खिलाती नजर आ रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

प्रियंका के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अमेरिकन फिल्म टेक्स्ट फॉर यू में नजर आयेंगी। इसके अलावा वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में भी दिखाई देंगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button