धर्म-ज्योतिष

MADHUBANI:- अकशपुरा में श्री श्री 108 नवाह महायज्ञ की तैयारी शुरू, 14 नवंबर से होगा शुभारंभ

मधुबनी- 09 अक्टूबर। रहिका प्रखंड के अकशपुरा गांव में श्री श्री 108 नवाह महायज्ञ को लेकर श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक रमण चौधरी की अध्यक्षता में की गई। संचालन शत्रुघ्न चौधरी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष नवाह महायज्ञ का शुभारंभ 14 नवंबर से किया जाएगा। बैठक में पूर्व की समिति को ही आयोजन का पूर्ण कार्यभार सौंपा है।

बैठक में नवाह महायज्ञ का व्यवस्थापन पूर्ण निष्ठा और भक्ति भाव से किए जाने, पंडित एवं पुजारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें मुख्य रूप से पंडित सुदर्शन झा को मंडप का प्रभार दिया गया। लाइट एवं साउंड, कीर्तन मंडली सहित सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी समिति को दी गई।

बैठक में समिति सचिव विपिन कुमार झा, उपाध्यक्ष शिव कुमार झा, उपसचिव बैद्यनाथ झा, कोषाध्यक्ष गुड्डू कुमार झा, सहकोषाध्यक्ष प्रकाश झा, स्थान निरीक्षक शत्रुघ्न चौधरी,व्यवस्थापक पवन झा, उपव्यवस्थापक ललित झा
मंडप अध्यक्ष मंडल बिल्टू सहनी, रामवृक्ष सहनी, रामवृक्ष पासवान, बासुदेव सहनी, हरिनाथ सहनी, नरेश पासवान, रघुनि पासवान, छुटकू सहनी सदस्य बिमल झा, कुमारकांत झा, मदनमोहन झा,प्रियांशु झा, हिमांशु झा, हेमन्त झा, सत्यनारायण झा, मुकेश चौधरी, सत्यम चौधरी, कुणाल झा सहित अन्य ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!