
CM ने 40 किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी, रबी महाअभियान-2026 का शुभारंभ
पटना- 15 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘संवाद’ परिसर से 38 किसान जागरूकता वाहनों और 2 ज्ञान वाहनों सहित कुल 40 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर वासंतिक (रबी) महा अभियान 2026 का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से किसानों तक उन्नत और वैज्ञानिक खेती की जानकारी पहुंचाई जाएगी, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी। किसानों को गेहूं, मक्का, दलहन और तिलहन की उन्नत खेती की जानकारी दी जाएगी। जीरो टिलेज, सीड ड्रिल, संतुलित उर्वरक,मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती और ड्रोन तकनीक को बढ़ावा दिया जाएगा।
डीबीटी के माध्यम से अनुदान, अनुदानित कृषि उपादान और आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान मेला, पाठशाला, प्रशिक्षण, प्रक्षेत्र दिवस और चौपाल के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।



