मधुबनी- 20 जनवरी। जिला कांग्रेस कमिटी कार्यसमिति के प्रदेश प्रतिनिधियों,जिला पदाधिकारियों,प्रखण्ड के अध्यक्षों,मोर्चा एवं प्रकोष्ठों पदाधिकारियों का विस्तारित बैठक भारत जोड़ो पदयात्रा के समर्थन में जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री डॉ शकील अहमद ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा कन्याकुमारी से काश्मीर तक लम्बी पदयात्रा जो नफरत, हिंसा, महंगाई,बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व चल रही यात्रा अंतिम चरण में है। उसी के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमिटी बिहार में 1250 किलोमीटर पदयात्रा कर रही है। जो मधुबनी जिला में 22 जनवरी को सुबह 8 बजे दरभंगा जिला के केवटी प्रखंड क्षेत्र के रास्ते मधुबनी जिला के बिस्फी क्षेत्र में प्रवेश करेगी। जो बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के औंसी जीरोमाइल, रहिका प्रखंड क्षेत्र के कपिलेश्वर स्थान,रहिका, बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के अरेर, धकजरी के रास्ते बेनीपट्टी में रात्रि विश्राम करेगी। तथा 23 जनवरी को सीतामढ़ी जिले में प्रवेश करेगी। जिसमें बिहार प्रभारी भक्तचरण दास,प्रदेश अध्यक्ष,विधायक दल नेता सहित बड़ी संख्याओं में प्रदेश एवं जिला पदयात्री भाग लेंगे।

बैठक में पूर्वमंत्री कृपानाथ पाठक,प्रमंडल प्रभारी डॉ तारानंद सदा,पूर्व विधायक श्रीमती भावना झा,अमानुल्लाह खान,इम्तियाज नुरानी,मनोज कुमार मिश्र,मीना देवी कुशवाहा,कृष्ण कांत झा गुड्डू,दीपक सिंह,नलनी रंजन झा, ज्योति झा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन,मो. कमालउद्दीन,राम इकबाल पासवान,मो.शब्बीर,नबेन्द्र झा,मो. रेहान,विशाल रंजन झा,सुभाष कुमार झा,सुल्तान अहमद शम्सी,प्रो.इस्तेयाक अहमद,मो.ग्यासउद्दीन,केशव किशोर मिश्रा,जय कुमार झा,गंगाधर पासवान,नबल किशोर झा,विजय राउत,डॉ. विमल कुमार चोधरी,मुन्ना मुखिया,बशिष्ट नारायण झा,पवन यादव,सुनील कुमार झा आदि सैकड़ों की संख्याओं में लोगों ने भाग लिया।
