[the_ad id='16714']

UN महासचिव से मिले रूसी राष्ट्रपति, पुतिन को यूक्रेन वार्ता का सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद

नई दिल्ली- 27 अप्रैल। यूक्रेन युद्ध पर विराम लगाने की मंशा के चलते संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने मास्को यात्रा के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस यूक्रेन में चल रहे रूसी आक्रमण के बीच नागरिकों की मदद के लिए मास्को में हैं। मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन की 13 फुट सफेद लंबी मेज पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुटेरेस से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वह चाहते हैं कि यूक्रेन के साथ चल रही वार्ता का सकारात्मक परिणाम निकले। पुतिन ने कहा कि मारियुपोल में स्थिति “कठिन” और “लगभग दुखद” थी। बैठक के दौरान पुतिन ने कहा कि जब रूस का “सैन्य अभियान” चल रहा था। अभी भी “एक राजनयिक चैनल के माध्यम से समझौते होने की उम्मीद है। गुटेरेस ने देश में मानवीय संकट को लेकर चिंता जताई और मानवीय गलियारों के माध्यम से लोगों को बाहर निकालने के लिए कहा।

पुतिन से मुलाकात से पहले मंगलवार को गुटेरेस ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। इस बैठक के बाद लावरोव ने यूक्रेन के साथ किसी शांति वार्ता करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि रूस इस चुनौती का कूटनीतिक समाधान निकालना चाहता है। गुटेरेस ने कहा कि यूक्रेन पर हमलों की जांच कराने की उनकी कोई मंशा नहीं हैं। जांच के लिए मानवाधिकार सहित अन्य कई संगठन हैं। सर्गेई लावरोव के इस बयान के सामने आने के बाद गुटेरेस और पुतिन की मुलाकात के दौरान कुछ असाधारण परिणाम निकलने की संभावना कम दिख रही है।

मॉस्को में पुतिन से मिलने के बाद गुटेरेस गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा करेंगे। यहां वह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक करेंगे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!