
MADHUBANI:- रहिका थाना क्षेत्र के बसौली-ईजरा मुख्य पथ पर चिकित्सक से लूट
मधुबनी- 21 अगस्त। रहिका थाना क्षेत्र के बसौली-ईजरा मुख्य पथ पर हथियार से लैस बाईक सवार तीन अपराधियों ने चिकित्सक से करीब चालीस हजार पांच सौ रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रहिका थाना क्षेत्र के ईजरा गांव निवासी चिकित्सक अंसार अहमद उर्फ गुलाब हर रोज की तरह शनिवार को केवटी थाना क्षेत्र के असराह से अपनी क्लिनिक बंद कर घर आ रहे थे, तभी बसौली से ईजरा की ओर निकले की उन्हें लगा की कोई पिछा कर रहा है, जिसके बाद डा. अंसार ने अपनी बाईक तेज कर दिया। उसके बाद अपराधियों ने भी अपनी बाईक तेज कर उन्हें रहीटोल दुर्गा मंदिर से आगे ईजरा गांव से पहले नहर पुल के पास आगे से घेर लिया। तथा चिकित्सक पर चाकू से वार किया और घुसा से भी मारा। चाकू का वार थोड़ा उनके गर्दन पर भी लग गया, जिसके बाद चिकित्सक दहशत में आ गये। जहां अपराधियों ने उनके जेब में रखे करीब 40 हजार पांच सौ रूपये निकाल कर फरार हो गया। उक्त घटना रात्री लगभग 9:40 की बतायी गयी है।
घटना की सूचना मिलते ही रहिका थानाध्यक्ष ने पुलिस बल को घटनास्थल तुरंत भेजा। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित चिकित्सक से पुछताछ कर आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया शुरू कर दिया है।



