बिहार

MADHUBANI:- आरएन कॉलेज पंडौल के प्रभारी प्राचार्य शिबली रहमानी ने संभाला पदभार, बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

मधुबनी- 27 अगस्त। आरएन कॉलेज, पंडौल के नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य डॉ.मोहम्मद शिबली रहमानी ने कॉलेज पहुंचकर विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कॉलेज के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और संस्थान के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

डॉ. रहमानी इससे पूर्व राम बहादुर सिंह कॉलेज, इंदौर (समस्तीपुर) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहां उनके कार्यकाल को शिक्षा एवं संस्थागत विकास के दृष्टिकोण से प्रभावी माना गया। आरएन कॉलेज पंडौल में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने सबसे पहले कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की मौजूदा स्थिति,शिक्षण व्यवस्था,प्रशासनिक कार्यों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी ली।

प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए भी आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कॉलेज की मूलभूत आवश्यकताओं को चिह्नित कर चरणबद्ध तरीके से उनके समाधान की बात कही।

डॉ. रहमानी के अनुसार किसी भी शिक्षण संस्थान की प्रगति केवल भवन और संसाधनों से नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और शिक्षक-छात्रों के बीच बेहतर समन्वय से होती है। उन्होंने कॉलेज के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से मिलकर काम करने का आह्वान किया।

बताया जाता है कि डॉ. रहमानी ने अपने पूर्व कार्यस्थल पर भी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय पहल की थी। उन्होंने संस्थान की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया।

आरएन कॉलेज, पंडौल में उनके पदभार ग्रहण करने के बाद शिक्षकों,कर्मियों और छात्रों में भी नई उम्मीद जगी है। कॉलेज परिवार को उम्मीद है कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!