विश्व

NEPAL:- विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या 270 पहुंची

काठमांडू- 27 अगस्त। रसुवा के भोटेकोशी में आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या 270 पहुंच गई है। नेपाल पुलिस के अनुसार, चितवन में सबसे अधिक 108 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसी तरह पूर्वी नवलपरासी में 62, पश्चिमी नवलपरासी में 15 और धादिंग में 27 शव मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक, गोरखा में 20, नुवाकोट में 12, तनहूं में 9 और रसुवा में 17 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। नेपाल पुलिस ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में 52 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में 26, ट्रॉमा सेंटर में 20, वीर अस्पताल में 2, नर्भिक अस्पताल में 2, मनमोहन अस्पताल में 1 और वीरेन्द्र सैनिक अस्पताल में 1 व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!