
बिहार
MADHUBANI: झूलन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, ठाकुरवाड़ी में गूंजे राधे-कृष्ण के जयकारे
मधुबनी-28 अगस्त। काफी हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल के बीच पांच दिवसीय झूलन महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। बता दें कि इस महोत्सव का शुभारंभ 24 अगस्त से हुआ था। पिछले पांच दिनों से शहर के मठ-मंदिरों में राधा-कृष्ण के झूले सजाए गए थे। रोजाना भजन-कीर्तन का आयोजन हो रहा था। शहर के गंगासागर निधि चौक रामजानकी ठाकुरवाड़ी सहित विभिन्न मठ-मंदिरों पर राधा-कृष्ण की विशेष महाआरती की गई।
जयकारों और कृष्ण भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने भावविभोर माहौल में महोत्सव का समापन किया। इस दौरान जगह-जगह भोज-भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत रत्नेश्वर दास और साजन सिंह ने बताया कि दशकों से गंगासागर निधि चौक रामजानकी ठाकुरवाड़ी पर झूलन महोत्सव का किया जा रहा है।



