
BIHAR:- केन्द्रीय विद्यालय मधुबनी-झंझारपुर में नामांकन रेंडमाइजेशन के बाद दावा-आपत्ति के लिए 28-29 अगस्त को खुलेगा पोर्टल
मधुबनी, 26 अगस्त। नवसृजित केन्द्रीय विद्यालय मधुबनी एवं केन्द्रीय विद्यालय झंझारपुर में नामांकन को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिला प्रशासन ने बताया कि दोनों विद्यालयों में नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों का सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन कर सभी अभ्यर्थियों को उनका रैंक दे दिया गया है। अब रेंडमाइजेशन के पश्चात यदि किसी आवेदक को कोई दावा या आपत्ति है तो वे अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 28 एवं 29 अगस्त को वेबसाइट https://madhubani.nic.in जिला की वेबसाइट पर दावा/आपत्ति के लिए लिंक उपलब्ध रहेगा। प्रशासन ने सभी आवेदकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि को पोर्टल पर अपना दावा/आपत्ति दर्ज कराएं। प्राप्त दावा/आपत्तियों का निराकरण करने के बाद ही नामांकन के लिए अगली सूची (मेरिट लिस्ट) प्रकाशित की जाएगी।



