
रक्षाबंधन 28 को मनाई जाएगी, सुबह से दोपहर तक बांधे राखी, ग्रहण का साया नहीं: पं. मोहित नारायण मिश्र
मधुबनी, 27 अगस्त। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन कल 28 अगस्त, शुक्रवार को पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। रक्षाबंधन को एक दिन बाकी रहने पर शहर के चौक-चौराहों पर राखियों की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। 10 से लेकर 500 रुपये तक की राखियां बाजार में हैं। इस बार राखी पर चंद्र ग्रहण का साया होने से लोगों में असमंजस था, लेकिन पं. मोहित नारायण मिश्र ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत में त्योहार पूरे शुभ मुहूर्त में मनाया जाएगा। बहनें दिन भर निश्चिंत होकर राखी बांध सकती हैं, लेकिन कोशिश करें कि दोपहर से पहले बांध लें, क्योंकि श्रावण पूर्णिमा का मान दोपहर तक ही अधिक है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का अर्थ है जब बहन भाई को राखी बांधती है, तो बुरी ग्रह दशा भी टल जाती है। इसलिए ग्रहण के डरने की जरूरत नहीं है। पूरे विधि-विधान से रक्षाबंधन मनाएं। इस बार साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को ही लग रहा है, भारतीय समयानुसार सुबह 6:53 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा। लेकिन यह ग्रहण दिन में लगने और यूरोप-अमेरिका में दिखने के कारण भारत में दिखाई नहीं देगा।
धर्मशास्त्र के अनुसार जो ग्रहण भारत में नहीं दिखता, उसका सूतक काल भी मान्य नहीं होता। इसलिए रक्षाबंधन पर कोई रोक-टोक नहीं है। उन्होंने बताया कि कल सुबह से दोपहर तक राखी बांधने का सबसे उत्तम समय है। शुभ मुहूर्त: सुबह 8:04 बजे से दोपहर 11:21 बजे तक (ग्रहण काल में भी मंत्र जाप करते हुए राखी बांध सकते हैं क्योंकि सूतक नहीं है।



