
MADHUBANI:- बेटी श्रद्धा कसेरा के जन्मदिन पर विद्यालय को दो पंखे भेंट, विद्यालय प्रशासन ने जताया आभार
मधुबनी- 17 सितंबर। अपनी बेटी श्रद्धा कसेरा के जन्मदिन को सामाजिक सरोकार और सेवा भावना से जोड़ते हुए जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष टिंकू कुमार उर्फ टिंकू कसेरा ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लक्ष्मीसागर, मधुबनी को दो पंखे भेंट किए।
इस अवसर पर टिंकू कसेरा ने कहा कि जन्मदिन की खुशी को समाज के बच्चों के साथ साझा करना उनके लिए गर्व और संतोष का विषय है। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह छोटा-सा प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मधुबनी के जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा जिले में सामाजिक सहभागिता,जनहित एवं जनसहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उनके इसी संदेश और सकारात्मक सोच से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के लिए दो पंखे भेंट करने का निर्णय लिया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक तिरपित पासवान, शिक्षक चुलाई महतो, राकेश कुमार दत्त,नईमा खातून एवं संगीता कुमारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अशोक चौरसिया, संतोष झा एवं अमरेश कुमार* भी उपस्थित थे।
विद्यालय परिवार ने इस सामाजिक पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए श्रद्धा कसेरा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।



