दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर, RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को दी शिकस्त, सर्वेश ने दी अनिल को बधाई
दरभंगा/मधुबनी- 29 अक्टूबर। बिहार विधान परिषद चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान MLC सर्वेश कुमार को 450 वोटों के अंतर से हरा दिया है।
मतगणना 3 दिनों तक चली। पहले और दूसरे दिन के रुझानों में BJP के सर्वेश कुमार आगे चल रहे थे, लेकिन तीसरे दिन दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती में खेल पलट गया।
निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक किसी भी प्रत्याशी को प्रथम वरीयता में जीत के लिए जरूरी कोटा पूरा नहीं हुआ था, जिसके बाद सबसे कम वोट वाले प्रत्याशियों को एलिमिनेट कर उनकी दूसरी वरीयता के वोट ट्रांसफर किए गए। इसी ट्रांसफर में RJD के अनिल झा ने बढ़त बना ली और अंततः 450 वोटों से जीत दर्ज की।
RJD को दूसरी बड़ी जीत:—
8 MLC सीटों पर हुए चुनाव में यह RJD की दूसरी जीत है। इससे पहले पटना शिक्षक सीट पर RJD के डॉ. संजीव कुमार सिंह ने BJP के 5 बार के MLC नवल किशोर यादव को हराकर 30 साल पुराना किला ढहाया था।
दरभंगा स्नातक में RJD की इस जीत के बाद मधुबनी-दरभंगा इलाके में राजद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इस जीत के साथ ही बिहार विधान परिषद में समीकरण है
BJP 2, RJD 2, JDU 1, जन सुराज 1 और निर्दलीय 2
ईधरर अनिल झा की जीत पर भाजपा के सर्वेश कुमार ने अनिल झा से मिलकर बधाई दी है।



