
धर्म-ज्योतिष
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को: सप्ता में तैयारियां शुरू, कुश्ती प्रतियोगिता का होगा आयोजन
मधुबनी- 02 नवंबर। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस साल गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर दोपहर 12:31 बजे से शुरू होकर 10 नवंबर दोपहर 2 बजे तक रहेगी, इसलिए उदया तिथि के अनुसार पूजा 10 नवंबर को होगी।
सप्ता स्थित कलर यादव पोखर पर हर साल की तरह इस साल भी श्रीश्री 108 गोवर्धन पूजा समिति द्वारा भव्य आयोजन किया जाएगा। समिति के व्यवस्थापक पवन यादव ने बताया कि गोवर्धन पर्वत की झांकी बनाई जाएगी। अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा।
पूजा के मौके पर 3 दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें आसपास के जिलों के पहलवान शामिल होंगे।



