
बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली PPPAC से मंजूरी, CM सम्राट ने गडकरी से की मुलाकात
नई दिल्ली- 02 नवंबर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक में बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार में कुल 49,751 करोड़ रुपये की लागत वाली और लगभग 330 किमी लंबी 4 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पीपीपीएसी से मंजूरी मिल चुकी है। ये अब CCEA की अंतिम स्वीकृति के लिए लंबित हैं।
चार प्रमुख परियोजनाएं:
-1,976.77 करोड़: NH-727AA पर गंडक नदी पर दो लेन पुल – मनुआपुल (बेतिया, बिहार) को तिवारीपट्टी (UP) से जोड़ेगा।
-8,455.86 करोड़: सरिस्ताबाद-दीदारगंज और अनीसाबाद-दीदारगंज में 6-लेन एलिवेटेड मार्ग – HAM मोड पर।
-31,987.11 करोड़: पटना-पूर्णिया 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे (NH-09)
-7,331.40 करोड़: वाराणसी-रांची-कोलकाता 6-लेन हाईवे (कोणकी से लेरुआ खंड)
अन्य मांगें:
-गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे के बिहार खंड को जल्द राष्ट्रीय एक्सप्रेस-वे अधिसूचित किया जाए। भूमि अधिग्रहण के लिए 3A अधिसूचना उन्नत चरण में।
-रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे को जल्द अधिसूचित कर स्वीकृति दी जाए, यह नेपाल व्यापार और हल्दिया बंदरगाह कनेक्टिविटी के लिए रणनीतिक है।
-मुजफ्फरपुर-बरौनी (NH-122) के 4-लेन चौड़ीकरण में तेजी लाने का आग्रह।
-पथ निर्माण विभाग को सौंपे गए 2,329 किमी NH के रखरखाव के लिए 13,015 करोड़ की 6 परियोजनाओं की DPR केंद्र को भेजी गई है, जिसमें विक्रमशिला पुल का पहुंच पथ और मशरख-चकिया-भिट्ठामोड़ 4-लेन शामिल हैं।



