
क्राइम
BIHAR:- अवैध पटाखा के खिलाफ मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में ऑटो से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद
मधुबनी- 02 नवंबर। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध दुकानों, घरों और प्रतिष्ठानों में लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में अंधराठाढी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टेम्पो से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं।
जब्त किए गए विभिन्न प्रकार के इन पटाखों की कुल अनुमानित कीमत करीब 02 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त 02 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
मधुबनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्योहारों और सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण या बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह की सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



