बिहार

MADHUBANI:- कुख्यात राहुल यादव हत्याकांड का खुलासा दो गिरफ्तार

मधुबनी- 18 अप्रैल। अरेर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात राहुल यादव हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों को नागदह-बलाईन मार्ग से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सकरी थाना क्षेत्र के आदित्य झा और अरेर थाना क्षेत्र के झोझी गांव निवासी  श्रवण यादव के रूप में हुई है। शनिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक  योगेंद्र कुमार ने मामले की विस्तृत जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस,1150 ग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक राहुल यादव खुद का एक सक्रिय गैंग चला रहा था। पिछले आठ महीनों से राहुल, आदित्य और श्रवण मिलकर लूट और चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूल किया कि हाल ही में की गई एक बड़ी लूट के बाद जब उन्होंने राहुल यादव से अपने हिस्से के पैसे मांगे, तो राहुल ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसी रंजिश में, जिस रात पैसों को लेकर विवाद हुआ, उसके अगले दिन सुबह तड़के आरोपियों ने राहुल की ही पिस्टल छीनकर उसे गोली मार दी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को अरेर थाना क्षेत्र के दहिला और जेठियानी गांव के बीच कोशी नहर किनारे फेंक दिया।
जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ कि ये अपराधी नगर थाना क्षेत्र के लहरियागंज मुसहरी टोल में हुए दोहरे हत्याकांड में भी शामिल थे। कुछ महीने पहले राहुल यादव और आदित्य झा ने मिलकर वहां तीन लोगों पर चाकू से हमला किया था। इस हमले में दीपक सदाय और रामबाबू सदाय की डीएमसीएच  में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि नरेश सदाय गंभीर रूप से घायल हुए थे। आरोपियों ने इस जघन्य अपराध में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
एसपी ने इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए बेनीपट्टी डीएसपी और अरेर थानाध्यक्ष की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल हत्याकांड का खुलासा किया, बल्कि भारी मात्रा में हथियार और मादक पदार्थ बरामद कर एक बड़े गिरोह को ध्वस्त किया है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरी टीम को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र के अन्य अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों की तलाश में जुटी है।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button