
MADHUBANI: लखनौर के कछुआ में गंगा दशहरा पर 25 मई से होगी जानो मानो महोत्सव
मधुबनी- 20 मई। जिले के लखनौर प्रखंड के कछुआ गांव स्थित जानो मानो महोत्सव गंगा दशहरा पर 25 से 29 मई तक जानो मानो आयोजित की जाएगी। कछुआ ट्रस्ट के तत्वावधान में जानो मानो महोत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। महोत्सव की तैयारी में ट्रस्टी सह संस्थापक लीलाकांत झा, विवेकानंद झा, डा. संतोष झा, ट्रस्टी सह संस्थापक सचिव सरोज मोहन झा, अध्यक्ष विजय शंकर झा मुन्ना, उपाध्यक्ष राजीव झा, गुणदेव कामत भरत ठाकुर, चंदन झा, शंभू ठाकुर, ललन ठाकुर, रवीन्द्र झा, अजय झा, अशोक मंडल, राजा बाबू, अजय ठाकुर, सौरभ झा, योगेन्द्र मुखिया, ललन कामत, दिवाकर मंडल नित्यानंद झा सहित अन्य जुटे है।
महोत्सव में सांस्कृतिक उत्सव, मेल का आयोजन किया जाएगा। मेला में मिथिला के पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएगा। ट्रस्टी सह संस्थापक सचिव सरोज मोहन झा ने बताया कि सालों से हरेक साल गंगा दशहरा पर जानो मानो महोत्सव मनाया जाता है। कलकल करती जानो मानो तालाब की धार्मिक महता रही हैं। उन्होंने बताया कि दो बहन जानो और मानो के नाम से प्रसिद्ध कछुआ गांव की प्राचीन तालाब कभी राहगीरों के लिए एक सुखद ठहराव के रूप में माना जाता रहा है। इस तालाब में स्नान के लिए दूर-दूर से लोग आते थे। तालाब में स्नान करने से लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होता है। तालाब में स्नान से रोगों से निजात मिलता है। दूर दराज से आने वाले लोग तालाब के निकट ही रात गुजारते थे। श्री झा ने बताया कि तालाब को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने की मुहिम में लगे हुए है।
जिलाधिकारी से भी आवश्यक पहल की मांग किया गया है। जानो मानो तालाब को पर्यटन स्थल बनाने के दिशा में सरकार, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही संभव हो पाएगा। जल से लबालब प्रतिदिन सैकड़ो लोगों को शीतलता प्रदान करने वाली इस तालाब के चहुंओर भिंडा निर्माण कराया जाना जरूरी है। तालाब और कल्याणी मां मंदिर को पर्यटन स्थल बनाए जाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवेदन सौंपा जाएगा। जानो मानो तालाब कल्याणी मां मंदिर को पर्यटन स्थल का दर्जा के लिए पूर्व में भी प्रयास किया गया था। पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ द्वारा विधान परिषद में इसे उठाया गया था। जिसके आलोक में तत्कालीन पर्यटन मंत्री द्वारा इस दिशा में आवयश्क कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया गया था।



