
MADHUBANI: नवाह महायज्ञ को लेकर निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा, अकशपुरा में 14 नवंबर से नवाह महायज्ञ
मधुबनी- 13 नवंबर। रहिका प्रखंड के अकशपुरा गांव में होने वाले श्री श्री 108 नवाह महायज्ञ में अब सिर्फ एक दिन शेष रह गए हैं। 14 नवंबर से शुरू होने जा रहे इस महायज्ञ को लेकर गांव में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंडप का निर्माण पूरा हो चुका है। रंग-रोगन, सजावट, कीर्तन मंडलियों के ठहरने, भंडारा और पेयजल की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। पूरे गांव में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल है।
महायज्ञ के शुभारंभ से पहले आज गांव में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। सैकड़ों श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर गांव की परिक्रमा करेंगे। ढोल-नगाड़ा, हरिनाम संकीर्तन और जयकारों से पूरा गांव गूंज उठेगा। शोभायात्रा के बाद मंडप में कलश स्थापना के साथ महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ होगा।
नवाह महायज्ञ समिति के सचिव विपिन कुमार झा ने बताया कि श्री श्री 108 नवाह महायज्ञ में गांव-गांव से कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी। नौ दिनों तक अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस बार महायज्ञ को और भी भव्य रूप दिया जा रहा है। बाहर से आने वाली कीर्तन मंडलियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
मंडप निर्माण से लेकर अन्य व्यवस्था तक में अध्यक्ष रमण चौधरी, नवाह मंडप प्रभारी पं. सुदर्शन झा, उपाध्यक्ष शिव कुमार झा, उपसचिव बैद्यनाथ झा, कोषाध्यक्ष गुड्डू कुमार झा, सहकोषाध्यक्ष प्रकाश झा, स्थान निरीक्षक शत्रुघ्न चौधरी, व्यवस्थापक पवन झा, उप व्यवस्थापक ललित झा, मंडप अध्यक्ष मंडल बिल्टू सहनी, रामवृक्ष सहनी, रामवृक्ष पासवान, बासुदेव सहनी, हरिनाथ सहनी, नरेश पासवान, रघुनि पासवान, छुटकू सहनी, सदस्य विमल झा, कुमारकांत झा, मदनमोहन झा, प्रियांशु झा, हिमांशु झा, हेमन्त झा, सत्यनारायण झा, मुकेश चौधरी, सत्यम चौधरी, कुणाल झा, अर्जुन कुमार झा, अनिल कुमार चौधरी सहित समस्त ग्रामीण दिन-रात जुटे हुए हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि नवाह महायज्ञ अकशपुरा की परंपरा और पहचान है। महायज्ञ में जात-पात से ऊपर उठकर पूरा गांव एक साथ जुटता है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर सहयोग और भाग लेने की अपील की है।



